सीतापुर: सिमरी भान के पास सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, तीन लोग घायल
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के सिमरी भान गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं तीन लोग जख्मी हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए सीतापुर जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया। मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।