कोल: कासिमपुर से थाना अकराबाद पुलिस टीम के द्वारा पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | May 3, 2024 थाना अकराबाद पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए, पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे अभियुक्त अशोक पुत्र भगवान सिंह निवासी कासिमपुर थाना अकराबाद को कस्बा अकराबाद के ग्राम कासिमपुर से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी के द्वारा बताया गया पर थाना हाजा पर अग्रिम कार्रवाई करने के उपरांत अभियुक्त को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।