कोल: थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत दहेज लोभियों ने महिला को निकाला घर से बाहर, पीड़िता की माँ पहुची थाने
Koil, Aligarh | May 3, 2024 अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने की वजह से ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया। जब पूरे घटनाक्रम की जानकारी महिला ने अपने घर वालों को दी तो उन्होंने अतिरिक्त दहेज देने से इनकार कर दिया। इस संदर्भ में महिला के द्वारा शुक्रवार करीब 8:00 बजे संबंधित थाने में जाकर ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।