चौपारण के हजारी धमना में टी पी रंजीत नंद किशोर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष वीरेंद्र रजक बेलाही मुखिया मंटू सिंह ,पंचायत समिति सदस्य सहदेव प्रसाद यादव, विकास रजक, भाजपा नेता देवल यादव ,सहित अन्य ने सामूहिक रूप से किया।