वरला: बलवाड़ी में भगवान महावीर जन्म महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
Varla, Barwani | Mar 31, 2026 बलवाड़ी में भगवान महावीर जन्म महोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न मंगलवार 31 मार्च 2026 को भगवान महावीर जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर सकल जैन श्रीसंघ बलवाड़ी द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह 8:00 बजे श्री डॉ. निर्मल जी जैन के गृह मंदिर (निजी निवास) से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ।