वीरवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंधित कलाकारों ने धीरा में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आपदा प्रबंधन पर जागरूकता अभियान चलाया। कलाकारों ने विशेष रूप से मकान निर्माण से पहले जगह की जांच करवाने और विशेषज्ञ की सलाह लेने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा नदी नालों से कम से कम 500 मीटर की दूरी पर ही घर बनाएं।