कोटड़ी थाना क्षेत्र के भड़किया गांव में शुक्रवार सुबह शौच करने गए एक बुजुर्ग की ट्रेलर की टक्कर से मौत हो गई। कोटड़ी थाने के दीवान ऊकार मीणा ने बताया कि प्रार्थी गोपाल रेगर ने रिपोर्ट में बताया कि उसका काका अर्जुनलाल (पुत्र कल्याण रेगर) सुबह करीब 5 बजे गांव के बाहर गया था, तभी एक ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कोटड़ी अस्पत