बिल्सी: बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ विधायक ने किया
Bilsi, Budaun | Apr 1, 2026 महिलाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। बिल्सी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एक विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ आज बुधवार दोपहर 3 बजे किया गया। इस अभियान का उद्घाटन क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया।