सोनपुर: नयागांव थाना क्षेत्र में फोरलेन पर गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में सोनपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Sonepur, Saran | Feb 3, 2025 सोमवार को शाम 5बजे सोनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर ने बताया कि जख्मी विष्णु महतो को उसके साथी सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी चंद्र कुमार पांडे द्वारा ही गोली मार जख्मी कर दिया गया था।जिस कांड में ट्रक चालक पिंटू कुमार भी शामिल हैं जो फरार है।जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयासरत है।घटना का वजह किसी बात पर कहासुनी होने पर घटना घटी।