शाहबाद: खरगपुर के रहने वाले दलित युवक को बांका मारकर किया घायल
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिठना पुर में मजदूरी करने गए एक दलित युवक को दबंगों ने बांका मारकर घायल कर दिया।घायल युवक ने कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरगपुर निवासी पीड़ित सत्येंद्र कुमार पुत्र रामविलास के अनुसार वह 19 को वह मिठनापुर मजदूरी करने गया था तभी दबंगों ने पीटा।