गोंदन थाना के ग्राम छान में मामूली विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि में पीड़ित युवक रंजीत पुत्र पोखनलाल सेन जब अपने घर के बाहर था। तभी मामूली विवाद को लेकर उसी के गांव के ही 02 लोगों ने विवाद के बाद मारपीट कर दी। बताया गया है कि आरोपी चेतराम पाल और रविन्द्र पाल ने मिलकर रंजीत सेन के साथ मारपीट की।