छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को साइड से टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना का CCTV वीडियो बुधवार को सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।