लोहरदगा: ज़िले में गुड फ्राइडे पर ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान, प्रेम, क्षमा और आपसी सौहार्द का संदेश दिया
लोहरदगा में शुक्रवार को गुड फ्राइडे के अवसर पर जिले के विभिन्न चर्चों में विशेष आराधना एवं प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने मानवता के पापों के प्रायश्चित हेतु खुद को क्रूस पर समर्पित कर दिया था। इस दिन को लेकर ईसाई समुदाय के बीच गहरी श्रद्धा और भक्ति का माहौल था। शाम 3 बजे से 5 बजे तक चले।