लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत ने रातू आवास पर सांसद प्रतिनिधि की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया, परिवार से मुलाकात की
मांडर विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सीताराम भगत की पत्नी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। इस दुःखद समाचार की जानकारी मिलते ही लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे रातू स्थित आवास पहुंचे।