बुलंदशहर: औरंगाबाद में भारतीय किसान यूनियन ने पकड़ी गैस कालाबाजारी, जिला अध्यक्ष ने आधी रात किया भंडाफोड़
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष ने देर रात गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा किया। इस औचक कार्रवाई से गैस माफियाओं में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जिला अध्यक्ष को किसान यूनियन कार्यकर्ताओं से गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी में बड़े पैमाने पर घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री हो रह