गढ़वा के तिलदाग मोड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बारातियों से भरी एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया।