खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम डोहरिया प्राणनाथ की रहने वाली भानमती देवी को उनका भतीजा जान माल की धमकी दे रहा है।जर्नलिस्टस प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के माध्यम से पीड़िता के भाई ने बताया कि भानमती ने जमीन विवाद में फर्जीवाड़े और लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों को लेकर गंभीर शिकायत की है।लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपियों पर कार्यवाही नही कर रही हैं।