चौपारण: झापा पंचायत सचिवालय में गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
झापा पंचायत में गांधी जयंती पर श्रद्धांजलि चौपारण:झापा पंचायत सचिवालय में गांधी जयंती के अवसर पर मुखिया अन्नपूर्णा देवी ने दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने बापू के आदर्शों को याद किया। मौके पर मुंद्रिका देवी, नमिता देवी, अहमद अली, लल्लू सिंह, अंजन सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।