छिबरामऊ: कन्नौज के छिबरामऊ स्थित भूमिसेन मंदिर में श्रद्धालुओं को बांटा गया शरबत, लोगों ने ठंडा शरबत पीकर गर्मी से राहत ली
कन्नौज जिले के छिबरामऊ क्षेत्र अन्तर्गत गोपाल नगर लड़ैता स्थित भूमिसेन महाराज मंदिर पर आज शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने गर्मी से राहत के लिए प्रसाद के रूप में शरबत वितरण किया। इस अवसर पर आए सभी श्रद्धालुओं ने ठंडा शरबत पीकर गर्मी से राहत ली। श्रद्धालुओं ने ठंडा और मीठा शरबत पीकर प्रसाद ग्रहण कर जीवन का आनंद लिया।