बालोतरा के मूंगड़ा रोड सर्किल पर एक तेज रफ्तार बाइक शनिवार रात 11:00 बजे सर्किल पर बने डिवाइडर से टकरा गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भारी-भीड़ इकट्ठा हो गई। बाइक पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। युवक को अस्पताल लेकर जाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।