बांसडीह: सुखपुरा कस्बे में मोथा तूफान का असर, खेतों में खड़ी धान की फसल खराब होने से किसानों की बढ़ी परेशानी
सुखपुरा कस्बे में मोथा तूफान का असर देखने को मिला। किसानों द्वारा कड़ी मेहनत के बदौलत लगाई गई खेतों में धान की फसल पूरी तरह से खराब हो रही है। जिससे किसानो की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही है।शनिवार के दिन पीडित किसानों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुआवजा की मांग किया है।ताकि राहत मिल सके ।खेतों में पानी लगने की वजह से धान की फसल खराब हो रही है।