कानपुर: केंट थाना क्षेत्र में स्कोडा कार और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
बुधवार देर शाम 7 बजे कैंट थाना क्षेत्र के मैस्कर घाट के पास एक स्कोडा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे माल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि,अनवरगंज थाना निवासी मोइनुद्दीन सिद्दीकी गाड़ी चला रहे थे।