अगिआंव: प्रखंड मुख्यालय अगियांव में लगा कैंसर स्क्रीनिंग शिविर, 9 मरीजों की हुई जाँच
प्रखंड मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगाकर 9 मरीज़ों की जांच की गई। स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश पांडेय ने कैंसर से बचने को लेकर मरीज़ों को कई उपाय बताया और कहा कि कैंसर रोग पता चलने के बाद ईलाज करना आसान हो जाता है।