अगिआंव: बिजली बिल सुधार व कनेक्शन को लेकर प्रखंड के डिलिया में बिजली विभाग ने लगाया शिविर
बिजली विभाग द्वारा आज प्रखंड के डिलिया में बिल सुधार व कनेक्शन को लेकर शिविर लगाया गया है। शिविर में उपभोक्ता बिल में कोई गड़बड़ी हो तो उसको लेकर ऑन द स्पॉट सुधार किया जाएगा। कनीय अभियंता जयराम सिंह ने कहा कि यदि कोई किसान बिना कनेक्शन लिए बिजली का उपयोग कर रहा है तो उसके ऊपर कार्रवाई होगी इसलिए शिविर में आकर कनेक्शन ले लें।