अगिआंव: भाकपा माले का तीसरा सम्मेलन प्रखण्ड के बनौली में हुआ सम्पन्न
आज भाकपा माले का तीसरा सम्मेलन प्रखण्ड के चासी पंचायत के बनौली में शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। सम्मेलन का उदघाटन पार्टी के पोलिट ब्यूरो सदस्य स्वदेश भटाचार्य ने की, सम्मेलन में 11 सदस्यीय कमिटी के गठन भी की गई। उदघाट्न कर्ता व खेग्रामस के राष्ट्रीय सदस्य मनोज मंज़िल ने संबोधित किया और कहा कि अयोध्या मंदिर को भाजपा चुनावी हथियार बना रही है।