अगिआंव: स्वास्थ्य प्रबंधक ने मड़नपुर सहित कई स्वास्थ्य उप केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रखण्ड के मड़नपुर,बनौली,बरुणा व नारायणपुर स्वास्थ्य उप केंद्रों का स्वास्थ्य प्रबंधक राकेश पाण्डेय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बरुणा नारायणपुर व मड़नपुर स्वास्थ्य उप केंद्र बन्द पाया गया। बन्द पाए गए केंद्रों पर तैनात एएनएम का एक दिन का वेतन काट दिया गया है, और आगे ऐसा नही करे उनको चेताया गया।