इटारसी के खेड़ा स्थित एक वर्कशॉप में वेल्डिंग के दौरान खाली गैस टैंकर में विस्फोट हो गया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुए इस हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक टैंकर नरसिंहपुर से इंडियन ऑयल के लिए एथेन गैस लेकर आया था।