कहरा: चंडीस्थान जम्हरा गांव में सरकारी जमीन पर घर बनाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक महिला समेत 2 लोग घायल
राजा सोनबरसा थाना क्षेत्र के चंडीस्थान जम्हरा गांव के वार्ड-9 में एक पक्ष के घर के सामने सरकारी जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा घर बनाया जा रहा था। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया है। घायल ने विजय यादव, बीरबल यादव व डोमी यादव पर मारपीट का आरोप लगाया है।