बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरसिया के समीप तान नदी पुल के पास मंगलवार की शाम करीब 6 बजे तेज रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक नजारा देखने को मिला। कार और पिकअप की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में कार के चीथड़े उड़ गए. लोगों के अनुसार, कार कटघोरा से अंबिकापुर की ओर जा रही थी।