कलेक्ट्रेट के नर्मदा सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने 55 आवेदनों पर सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत अर्चना कुमारी, अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं।