सिरोही: जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें, संयम लोढ़ा ने कहा- हम सब कुछ कर सकते हैं, दुष्ट लोगों ने बनाया भेद
पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि प्रकृति सभी को समान अवसर देती है। यदि कोई भेदभाव दिखाई देता है, तो वह 'दुष्ट लोगों' द्वारा किया गया है। उन्होंने चडूआल में मेघवाल समाज धर्मशाला में जमा जागरण अष्टांग यात्रा की पूर्णता पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। लोढ़ा ने अपने संबोधन में कहा कि परमात्मा द्वारा सूरज अपनी रोशनी सबको बराबर देता है, चांद अपनी चांदनी सबको