मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे बिजावर में अमित भटनागर की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय का घेराव कर सड़क पर जाम लगा दिया और जल्द से जल्द अमित भटनागर की रिहाई की मांग की। सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची, हालात को संभालने की कोशिश जारी है।