पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चित्रकूट रोड पर मंगलवार 18 नवंबर की शाम लगभग 5:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जवाहर नवोदय विद्यालय रोड तिराहे के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने ज़ोरदार भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौजूद राहगीरों ने घायलों को संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल पन्ना रेफर कराया।