सीमांत मंच क्षेत्र में बीएसएनएल का नेटवर्क बीते छह दिनों से खराब चल रहा है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि फाइव-जी फोन रखने वालों को तो नेटवर्क की सुविधा मिल रही है। लेकिन अधिकांश उपभोक्ता बीएसएनल कंपनी के हैं अक्सर यहां नेटवर्क नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।