सहसपुर लोहारा: वनांचल ग्राम दलदली में आयोजित जन वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा बैगा आदिवासी समाज से किया मुलाकात
प्रदेश के डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा 28 मार्च को हेलीकॉप्टर के माध्यम से कवर्धा विधानसभा के दौरे पर रहे।इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के वनांचल ग्राम दलदली में आयोजित जन वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। जहा विजय शर्मा का आदिवासी नृत्य और बिरन माला व आदिवासी वेशभूषा पहनाकर स्वागत किया गया।जिसके बाद उन्होंने मौजूद हजारों लोगों को संबोधित भी किया।