मधेपुरा में मद्य निषेध विभाग ने शराबबंदी को लेकर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया है। मद्य निषेध विभाग द्वारा शाम 6 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।