भिवानी: गांव मानहेरू में पुश्तैनी प्लाट के विवाद को लेकर दंपति सहित तीन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव मानहेरू निवासी संतोष ने बताया कि वह अपने घर पर काम कर रही थी। उनके घर पर पास ही पुश्तैनी प्लाट है, जिसमें उनके पड़ाेसी अप्रौज, सतीश, मींटू, मोहित, गुल्ली और काला मिलकर तुड़ी डाल रहे थे। जब उसने प्लाट में तुड़ी डालने से मना किया था आरोपितों ने उस पर पत्थर बरसा दिए। फिर लाठी-डंडे, जेली से हमला कर दिया।