जानकारी शनिवार शाम 6 बजे मिली शाहबाद घाटी के खतरनाक मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस के बीच मामूली भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज नहीं थी, लेकिन बस का आगे का कांच टूट गया, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित रहे।