मौजमाबाद: हिरनोदा रेलवे स्टेशन के पास हरे पेड़ों को काटा जाएगा, विकास के नाम पर चढ़ेगी 619 हरे पेड़ों की बली, ग्रामीणों में रोष
क्षेत्र में विकास के नाम पर बड़ी-बड़ी कंपनियां राज्य वृक्ष खेजड़ी और हरे भरे पेड़ों की बली ले रही है। जिसको लेकर पर्यावरण प्रेमियों में आक्रोश भी नजर आ रहा है। क्षेत्र में इन दिनों निजी कंपनियां प्रशासन से मिली भगत कर अपने स्वार्थ के लिए बड़े-बड़े पेड़ों को काट रही है। हिरनोदा रेलवे स्टेशन के पास आगामी 6 सितंबर को होने वाली 619 खड़े पेड़ों की नीलामी होगी।