अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत बाहरी जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुरुवार को पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह से 43 बांग्लादेशियों की पहचान करके उन्हें पकड़ा है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है। इन्हें वापस बांग्लादेश डिपोर्ट करने के लिए एफआरआरओ में भेजने के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है।