बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के शिरीषतोल चौक के समीप एनएच 49 पर मंगलवार को दोपहर एक बजे एक खाली टैंकर में अचानक से आग लग गई। आग लगने पर टैंकर चालक सुरक्षित जगह पर लेकर सड़क किनारे खड़ा कर दिया जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना बहरागोड़ा थाना को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी।