गोपालगंज: थावे मंदिर चोरी कांड: गिरफ्तार आरोपी इजमामुल मुठभेड़ में हुआ था जख्मी, कोर्ट में पेशी के दौरान शुरू हुआ खून का रिसाव
थावे मंदिर परिसर से आभूषण की चोरी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हुआ था। बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और जख्म से अचानक खून का रिसाव होने लगा। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।