मेड़ता सिटी में शनिवार को पुलिस में प्रशासन के अधिकारी गैस एजेंसी पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायज लिया। इस दौरान गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल रहे हैं या नहीं मिल रहे इसके बारे में पड़ताल की। अधिकारियों ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि मेड़ता में अभी तक गैस सिलेंडर से जुड़ी कोई किल्लत नहीं है हालांकि एजेंसी पर भीड़ उमड़ रही है।