पन्ना: जिले की लाड़ली बहनों के खातों में 9वीं किश्त की गई अंतरित, कलेक्ट्रेट के NIC कक्ष में CM के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
Panna, Panna | Feb 10, 2024 जिले की 1 लाख 85 हजार 802 लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए ₹22.73 करोड़ का भुगतान किया गया। मंडला में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी ग्राम पंचायतों, ग्रामों व वार्डों में दिखाया गया। जबकि जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया।