खुरई: सर्वेयर की फांसी पर पिता का आरोप, पटवारी ने किया प्रताड़ित, SDM से शिकायत
Khurai, Sagar | Feb 4, 2026 1 जनवरी की रात खेतों में सर्वे का काम करने वाले 36 वर्षीय ब्रजेन्द्र सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसको लेकर परिजनों द्वारा उसी समय से पटवारी गुड्डू खान द्वारा प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगा रहे थे, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर बुधवार शाम 4 बजे मृतक के पिता ने पटवारी पर आत्महत्या के प्रेरण का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए sdm को शिकायत की है