जिले के अरथूना पंचायत समिति के अरथूना ग्राम में सुप्रसिद्ध प्राचीन हनुमान जी मंदिर व मंदिरों की शृंखला पर प्राचीन कालीन 11वीं सदी में निर्मित मंदिरों में दर्शनार्थ व भित्ति चित्रों को देखने की उत्सुकता इन दिनों परवान पर है। इन्हीं मूर्तियों एवम प्राचीन भित्ति चित्रों को देखन मंगलवार दोपहर 2 बजे हेरिटेज पब्लिक स्कूल गढ़ी कि बालिकाए और बच्चे पहुँचे।