गोविंदपुर: बरवा में आयोजित ऐतिहासिक गांधी मेला में उमड़ी लोगों की भीड़, ज़िले से परिवार सहित पहुंचे लोग
गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के बरवा के दलदली मैदान में 26 जनवरी से आयोजित ऐतिहासिक गांधी मेला में शनिवार की शाम 5 बजे से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस मौके पर जिले के बड़ा नवाटाड़, कालाडाबर, सहराज, बरियो, परासी, टुंडी सहित कई क्षेत्रों से लोग सह परिवार के साथ मेले का आनंद लेने पहुंचे थे. यह मेला पूरी तरह से पारिवारिक होता है।