इटावा: जैतपुर गांव में युवती ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Etawah, Etawah | Feb 18, 2024 पछायगांव थाना क्षेत्र के जैतपुर गाँव निवासी उदयवीर सिंह की 20 वर्षीय पुत्री रीया ने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। वहीं थाना पुलिस ने आज रविवार को पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। म्रतका के भाई निहाल ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए पड़ोस के लड़के पर हत्या करने का आरोप लगाया है।फिलहाल पुलिस मामले की जाँच सुरु की।