आरंग: आरंग थाना क्षेत्र के समोदा पेट्रोल पंप के पास से एक महिला को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया
Arang, Raipur | Aug 1, 2025 आरंग थाना क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, साथ ही महिला के पास गांजा पहुंचने वाले व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।