आरंग: आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव में 12 जून को महिला के शव मामले में बड़ी सफलता, पति ने की हत्या
Arang, Raipur | Jul 31, 2025 आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव में 12 जून को एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी, मामले में पुलिस ने जांच की और आज पुलिस ने महिला के हत्या के आरोप में उसके पति देव सिंह निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चरित्र संदेह पर अपनी पत्नी की हत्या की थी।